शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो

श्रद्धांजलि. गुमला जिले में मनायी गयी डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती
गुमला. गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मुख्य कार्यक्रम शहर के आंबेडकर नगर में हुआ. मौके पर रविदास पंचायत समिति गुमला ने शहर में शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा आंबेडकर नगर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष पहुंचा, जहां समाज के सभी लोगों ने माल्यार्पण किया. आंबेडकर नगर में मंचीय कार्यक्रम हुआ. वक्ताओं ने बच्चों से कहा कि संविधान को पढ़ समानता को जाने. संघर्ष करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करे और देश की सेवा से जुड़ कर देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें. विषम परिस्थिति में जीतना ही इतिहास कहलाता हैं, जो डॉ भीमराव आंबेडकर ने कर के दिखाया. बाबा साहेब का कथन था शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो. मंच का संचालन प्रदीप राम ने किया. मौके पर रिटायर्ड शिक्षक डोमन राम मोची, कुंदन राम, रमेश राम, अजीत राम, मनोज पासवान, ज्योति पासवान, मोहन पासवान, विनोद पासवान, मुकेश राम, खंटू कुमार, खुटून राम, रवि कुमार राम, वार्ड पार्षद लखन राम, रामवृक्ष राम, सौरभ राम, अनूप राम, सुनील राम, जनक राम, संजय राम, अवधेश राम, कुंवर राम मोची, किशन राम, अमरनाथ पासवान, प्रदीप कुमार, अखिलेश राम, सूरज राम, रूपेश कुमार, गणेश राम, विमला देवी, सरिता देवी, चंद्रशेखर राम, अनंत राम, सन्नी कुमार, संदीप राम आदि मौजूद थे. कामडारा. प्रखंड में मंगलवार को भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गयी. ब्लॉक चौक स्थित डॉक्टर आंबेडकर की मूर्ति पर झामुमो कमेटी द्वारा माल्यार्पण किया गया. साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर झामुमो युवा मोर्चा प्रखंड सचिव सुगड तोपनो, अगापीत होरो, अनिल हेमरोम, नमन तोपनो आदि मौजूद थे. बिशुनपुर. बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सत्संग भवन के सामने मंगलवार को बिशुनपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख राज लक्ष्मी उरांव ने की. राज लक्ष्मी उरांव ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा. उनके बताये मार्ग पर चल कर ही समाज में वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, एकता और संगठन के द्वारा ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है. मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजू उरांव, वरिष्ठ सदस्य प्रेम दत्ता, सीपीआइ के अनिल असुर, राम प्यार तुरी, बसंत तुरी, प्रकाश उरांव, विमल कुजूर, फुलचंद नायक, मो सालिक खलिफा, बुधराम उरांव, मो फिरोज खान, विजय बिरहोर, मो. जुल्फिकार अली, मंगरु उरांव, मुखिया जयंती उरांव, महावीर उरांव आदि उपस्थित थे. लकोट. प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. सोहर साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व किशोरी मोहन लाल साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कैंबा टेंगरिया में विशेष कार्यक्रम हुआ. वक्ताओं ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेने की सीख दी. सिसई. प्रखंड के रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा व सरस्वती शिशु मंदिर सिसई में भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत आज भी समाज को समानता, शिक्षा और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देते हैं. मौके पर गौरव राज, कौशल्या कुमारी, सरिता मुखर्जी, बद्रीनारायण सिंह, नाथु भगत, सौरभ वर्मा, कमल सिंह, विक्रम कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, कमला, सुप्रिया कुमारी, आशिका कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




