जिला प्रशासन समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : डीसी

Published at :22 Apr 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रशासन समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : डीसी

डुमरी प्रखंड के लिटियाचुआं व गनीदारा गांव में विशेष शिविर लगा

विज्ञापन

डुमरी. डुमरी प्रखंड के लिटियाचुआं व गनीदारा गांव में विशेष शिविर लगाया गया. इसमें उपायुक्त दिलेश्वर महतो शामिल हुए. ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण व प्रशासन के बीच सीधे संवाद कर योजनाओं में गति देना था. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. बताया कि ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है. सड़क, पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. साथ ही आधार कार्ड, आयुष्मान, पेंशन, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं से लोगों को जोड़ना है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभायें. कहा कि प्रशासन गांव-गांव तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए कैंप व शिविर आयोजित कर रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेकर समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें. बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने सरकार द्वारा आदिम जनजाति समुदाय गांवों में चलाये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. मुखिया इग्नासियुस मिंज व मुखिया ज्योति बहेर देवी ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने समस्याओं का समाधान करने आश्वासन दिया. शिविर में उपायुक्त ने मातृ वंदना के दो, फुलो-झानो के चार, क्रेडिट लिंकेज दो, आदिम जनजाति पेंशन एक, जॉब कार्ड दो और छह मच्छरदानी का वितरण किया गया. इसके बाद उपायुक्त ने लिटियाचुआं, गनीदरा, बुगदीपानी, लुचुतपाठ, अंबाटोली आदि गांवों का दौरा कर गांव व ग्रामीणों की समस्याओं को जाना और समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर डीएसओ प्रदीप भगत, डीडब्ल्यूओ आलोक रंजन, एलआरडीसी राजीव कुमार, डीएसडब्ल्यूओ आरती कुमारी, पीएचडी के इइ अनुज कुमार मिश्रा, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, प्रमुख जीवंती एक्का, डॉ अलबेल केरकेट्टा, जेइ पुनीत एक्का, सहायक अभियंता प्रभात उरांव, शैलेंद्र मिश्रा, संदीप उरांव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola