लाह, टमाटर व मिर्चा बीज का वितरण

लाह, टमाटर व मिर्चा बीज का वितरण
सिसई : जोहार परियोजना सिसई द्वारा शुक्रवार को 200 महिला किसानों के बीच लाह, टमाटर व मिर्चा बीज का वितरण किया गया. बीपीओ लोकेश मिश्रा ने बताया कि वनो उत्पाद एवं कृषि से जुड़ कर महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करते हुए आत्मनिर्भर बन सकती हैं.
इसी को ध्यान में रख कर जोहार परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है. प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में वनो उत्पाद के साथ कृषि की अपार संभावनाएं हैं. लाह की खेती के लिए कोड़ेकेरा, समल, असरों, अलमुंडा, नगर विश्रामपुर, आमकली गांव को चिह्नित किया गया है.
इस गांव के उत्पादन समूह से जुड़ी 400 महिला किसान को चार किलो लाह बीज दिया जाना है. इसके तहत शुक्रवार को 200 महिला किसान के बीच चार किलो लाह, टमाटर व मिर्चा बीज का वितरण किया गया. उत्पादन समूह से जुड़ी महिला किसान को बीज, खाद खरीदने में परेशानी न हो, इसके लिए परियोजनाओं द्वारा 3000 का आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




