अनुशासन, परिश्रम व ईमानदारी से बन सकते हैं बेहतर इंसान : बिशप

Updated at :12 May 2026 9:43 PM
विज्ञापन
अनुशासन, परिश्रम व ईमानदारी से बन सकते हैं बेहतर इंसान : बिशप

सांता पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर गुमला का 16वां वार्षिकोत्सव मना

विज्ञापन

गुमला. सांता पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर गुमला का 16वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप डॉक्टर लीनुस पिंगल एक्का थे. मौके पर उन्होंने कहा कि यह विद्यालय निरंतर शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है. मैं विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों को बधाई देता हूं, जिनके प्रयासों से विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को प्राप्त किया है. इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉपर बन विद्यालय व जिले का नाम गौरवान्वित किया है. यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. कहा कि विद्यालय द्वारा इस वर्ष नि:शुल्क नामांकन की सुविधा प्रदान करना समाज के प्रति एक सराहनीय व प्रेरणादायक कदम है. मैं विद्यार्थियों से कहना चाहता हूं कि वे अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम व ईमानदारी को अपनाकर अपने माता-पिता, विद्यालय व राष्ट्र का नाम रोशन करें. इधर, स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. लायंस क्लब गुमला के अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि सांता पब्लिक स्कूल का प्रयास सराहनीय है. उन्होंने बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई करने को कहा. मौके पर शहर के पत्रकार व समाजसेवियों को सम्मानित किया. डिजिटल सेवा क्षेत्र में सीएससी के डिस्ट्रिक मैनेजर रंजन नंदा, लायंस क्लब गुमला के डॉक्टर शंकर लाल जाजोदिया को सम्मानित किया गया. सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रंजन नदा, पत्रकार दुर्जय पासवान, शहजाद अनवर, अभिभावक महादेव साहू, नीमा कुमारी ने संबोधित करते हुए बच्चों को पढ़ाई के प्रति अनुशासित रहने को कहा गया. साथ ही नशापान, मोबाइल की लत से दूर रहते हुए बेहतर इंसान बनने की अपील की गयी. सीबीएसइ में स्कूल का बेहतर प्रदर्शन : स्कूल के डायरेक्टर हेमंत कुमार ने कहा है कि शिक्षा दान महादान है. इस तर्ज पर सांता पब्लिक स्कूल कार्य करता है. एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो. इस साल सीबीएसइ के मैट्रिक बोर्ड एग्जाम में सारे बच्चे टॉप हुए. इसलिए शिक्षा व अनुशासन में सांता पब्लिक स्कूल विशेष ध्यान देती है. मंच का संचालन स्कूल के शिक्षक अजीत लकड़ा व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक जंसिता बेक ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola