ePaper

शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं : निदेशक

Updated at : 03 Feb 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं : निदेशक

शिक्षा व कृषि विषय पर महिला मंडलों व ग्रामीणों के साथ की बैठक

विज्ञापन

गुमला. मयूरी ट्रस्ट एवं चैताली कॉलेज गुमला द्वारा राजकीय मवि चैलीटोली मुरगू में मंगलवार को शिक्षा एवं कृषि विषय पर महिला मंडलों और ग्रामीणों के साथ बैठक हुई. बैठक में मयूरी ट्रस्ट व चैताली कॉलेज के डायरेक्टर बसंत कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के विकास के बिना समाज का विकास संभव नहीं है. विकास के कई मायने हैं. लेकिन शिक्षा का विकास होना जरूरी है. उन्होंने कृषि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं बताये और एकजुट होकर लोगों को कार्य करने की अपील की. श्री गुप्ता ने मयूरी ट्रस्ट द्वारा संचालित चैताली कॉलेज में बीए पास स्टूडेंट को बीएड और डीएलएड के लिए एडमिशन कराने की अपील की. मयूरी ट्रस्ट के सचिव चैताली सेन गुप्ता ने कहा कि एकजुट व संगठित होकर कार्य करने से गांव को विकास के पहिये पर लाया जा सकता है. उन्होंने कृषि के विकास के लिए कार्य करने की अपील की. मुरगू पंचायत के उपमुखिया सिकंदर उरांव ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि के विकास के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिसका लोगों को लाभ उठाना चाहिए. कृषि विशेषज्ञ वंशिका ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती कार्य कर अधिक लाभ उठाया जा सकता है. मौके पर शिक्षक पवन कुमार, शिक्षिका सीमा कुमारी, नीलकमल स्वयं सहायता समूह चैलीटोली पुष्पा कुमारी, कुंती देवी, सीतामुनी, देवी, ललिता देवी, खुशी महिला मंडल के पुनिया देवी, रघुपति देवी, निर्मल महिला मंडल के सरिता देवी, बसंती देवी, मुनी देवी, विकास महिला मंडल के सरिता देवी, जयमंती देवी, संगीता देवी, कुंवारी देवी, आरती देवी, सुशांती देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, सुखमनी देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola