पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग

Updated at : 08 Aug 2020 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग

pension pension or retirement concept with word on business office folder index

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम झारखंड के बैनर तले क्रमिक आंदोलन करते हुए कर्मचारियों ने आठ अगस्त को मेल टू सीएम अभियान की घोषणा की है. इसके तहत राज्य के सभी कर्मचारी ई-मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर उनसे चुनाव में किये गये वादे को पूरा करते हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
  • पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर ई-मेल से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

गुमला : नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम झारखंड के बैनर तले क्रमिक आंदोलन करते हुए कर्मचारियों ने आठ अगस्त को मेल टू सीएम अभियान की घोषणा की है. इसके तहत राज्य के सभी कर्मचारी ई-मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर उनसे चुनाव में किये गये वादे को पूरा करते हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

इस निमित गुमला से भी कर्मचारियों ने सीएम को ई-मेल किया. राज्य संगठन सचिव सह जिला संयोजक गुमला सुमित कुमार नंद ने बताया कि वर्ष 2004 के उपरांत सरकारी सेवा में आने वाले कर्मचारी पिछले कई वर्षों से नयी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

गत विधानसभा चुनाव के समय भी इसे राजनैतिक दलों ने बड़ा मुद्दा बनाया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणा पत्र में सरकार में आने के बाद पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था. वर्तमान परिस्थिति में जब हर कोई कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने घरों में कैद हैं.

ऐसी स्थिति में भी सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, बिजली कर्मी सभी अपनी जान को दांव पर लगा कर इस महामारी से लड़ने में सीएम का साथ दे रहे हैं. अब सरकार का भी यह दायित्व बनता है कि वह अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola