सदर अस्पताल में नवजात की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन
गुमला.
सदर थाना के टोटो निवासी मो आसिफ व सुनैना प्रवीण के नवजात बच्चे की बुधवार की शाम सदर अस्पताल गुमला में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा है कि सोमवार को नवजात शिशु का जन्म हुआ था. बच्चा स्वस्थ था व वजन भी तीन किलो था. बुधवार को हल्का बुखार था. इस दौरान उसकी मां ने बच्चे को दूध पिलाकर बिस्तर में सुला दी. कुछ देर के बाद जब बच्चे को गोद में उठाया, तो उसकी मौत हो गयी थी. हालांकि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान मौजूद डॉक्टर ने ऑक्सीजन देकर बच्चे को बचाने का प्रयास किया, परंतु, बच्चा नहीं बचा. इधर, डॉ राहुल देव ने कहा है कि बच्चे का शरीर नीला पड़ गया था. दूध पीने के बाद गला में दूध फंसा हुआ था. संभवत: अधिक दूध पीने से बच्चे की मौत हुई होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










