ePaper

नशामुक्ति का यह कार्यक्रम एक मुहिम बने : ध्रुवचंद्र

Updated at : 12 Jan 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्ति का यह कार्यक्रम एक मुहिम बने : ध्रुवचंद्र

नशामुक्ति का यह कार्यक्रम एक मुहिम बने : ध्रुवचंद्र

विज्ञापन

गुमला. विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता के लिए कार्यशाला हुई. उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्रा ने किया. श्री मिश्रा ने कहा कि नशामुक्ति का यह कार्यक्रम सिर्फ कार्यक्रम न रहे, बल्कि एक मुहिम बने, ताकि समाज में तेजी से युवाओं के बीच बढ़ रहे नशापान की आदत पर अंकुश लगा सके. कहा कि इसके लिए एक सप्ताह से अभियान चल रहा है. युवाओं को नशा के दुष्परिणामों को बताया जा रहा है. मोहल्ले के लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी नशा के बुरे परिणामों से लोगों को बताया गया. श्री मिश्रा ने कहा कि पुलिस अधिकारी अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी हो सकते हैं. क्योंकि अपराध व नशा का बहुत नजदीकी रिश्ता होता है. यदि नशा को रोकने में सफलता मिलती है, तो निश्चित रूप से अपराध पर भी अंकुश लग जायेगा. सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि दवा बाजार में बिकती है. हम उसे लेते हैं. खासकर हमारे बच्चे बड़ी संख्या में नशा के गिरफ्त में आने लगे हैं. युवाओं के एक खास आयु वर्ग में इसका उपयोग अधिक देखा जा रहा है. लोग इसे मजाक करने के लिए या खुशी कर मनाने के लिए लेते हैं. लेकिन यही जब आदत बन जाती है, तो उनका जीवन नर्क हो जाता है. कार्यशाला को चीफ डिफेंस काउंसिल डीएन ओहदार, स्थायी लोक अदालत के जुरी सदस्य शंभू नाथ सिंह, सचिव बलदेव प्रसाद शर्मा ने भी संबोधित किया. मौके पर डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसलर बुंदेश्वर गोप, एडिशनल डिफेंस काउंसिलर जितेंद्र सिंह, विद्या निधि शर्मा, इंदु पांडे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola