ePaper

सैलानियों के स्वागत को तैयार दतली जलाशय

Updated at : 15 Dec 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
सैलानियों के स्वागत को तैयार दतली जलाशय

सैलानियों के स्वागत को तैयार दतली जलाशय

विज्ञापन

पालकोट. नववर्ष पर प्रकृति की गोद में वनभोज का आनंद लेने और परिवार के साथ खुशियों भरे पल बिताने के लिए पालकोट प्रखंड स्थित दतली जलाशय तैयार है. राष्ट्रीय उच्च पथ के किनारे अवस्थित यह जलाशय सैलानियों के लिए एक आकर्षक स्थल बन कर उभरा है. दतली जलाशय पालकोट प्रखंड मुख्यालय से कोलेबिरा रोड में लगभग 12 किमी की दूरी पर स्थित है. कोलेबिरा थाना की ओर से भी इसकी दूरी करीब इतनी ही है. इस जलाशय की खासियत यह है कि इसके चारों ओर घने जंगल, पहाड़ और खुले मैदान मौजूद हैं, जो इसे प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बनाते हैं. नववर्ष के मौके पर दतली जलाशय के दोनों छोर पर परिवार के साथ वनभोज का आनंद लिया जा सकता है. सैलानियों को पीने का पानी अपने साथ लाने की सलाह दी गयी है. क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है, जिससे संपर्क में कोई परेशानी नहीं होगी. किसी प्रकार की आपात स्थिति या अनहोनी की स्थिति में सैलानी पालकोट पुलिस प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा पालकोट प्रभात खबर प्रतिनिधि से भी सहायता ली जा सकती है. सहायता के लिए पालकोट थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9431706215 एवं 943027417 पर संपर्क किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola