अपराधियों ने मजदूर की पत्थर से कूच कर की हत्या

Updated at : 21 Apr 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने मजदूर की पत्थर से कूच कर की हत्या

अपराधियों ने मजदूर की पत्थर से कूच कर की हत्या

विज्ञापन

बसिया. बसिया थाना के लोटवा गांव निवासी विनोद गोप (35) की सोमवार दिन के 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिन-दहाड़े पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार विनोद गोप रविवार को मझकेरा गांव से एक शादी समारोह में भाग लेने के जोगोटोली निवासी बिरसा मुंडा के बोलेरो गाड़ी को लेकर कोलेबिरा प्रखंड गया था. वह सोमवार करीब 12 बजे दिन में वापस लौटने के बाद जोगोटोली में बिरसा मुंडा के आवास में बोलेरो को खड़ा कर दिया. फिर अपने घर के लिए वहां से पैदल निकला था. बोलेरो मालिक ने बताया कि विनोद गोप ने जोगोटोली गांव में कहीं किसी के घर में बुलेट गाड़ी छोड़ रखा था. जो मेरे घर से निकलने के बाद उसके घर जाकर बुलेट से वह अपने घर जा रहा था. जहां करीब 12.30 बजे बनागुटू बाजारटांड़ से थोड़ा आगे करंज पेड़ के निकट अज्ञात अपराधियों ने विनोद गोप को रोक कर उसकी पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. बताया जाता है कि विनोद गोप रांची स्थित बाबा राइस मील में काम करता था और कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था. विनोद शादीशुदा था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola