सिसई में साइबर अपराध के खिलाफ चला अभियान, जानें क्या हैं बचने के उपाये...

Updated:
विज्ञापन

गुमला में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते पुलिस पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar

सिसई के पुसो प्लस टू स्कूल में पुलिस ने छात्रों को साइबर सुरक्षा, पोस्को एक्ट और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

सिसई : गुमला जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बुधवार को पुसो प्लस टू उवि में पुलिस प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें साइबर सुरक्षा, डायन-बिसाही, पोस्को अधिनियम और सड़क यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी.

साइबर अपराध से बचने के उपायों की दी गई जानकारी

साथ ही बच्चों को साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में भी बताया और अंधविश्वास एवं डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया. थानेदार मो जहांगीर खान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और पुलिस और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय बनाकर विश्वास कायम करना है. उन्होंने पुलिस को आम जनता का दोस्त बताते हुए किसी भी तरह का परेशानी होने पर पुलिस से मदद लेने की अपील की.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola