गुमला में एक माह में सर्पदंश के 156 मामले, डॉ शंभूनाथ चौधरी ने ग्रामिणों से की अपील; कहा- झाड़-फूंक नहीं, तत्काल अस्पताल पहुंचें

Updated:
विज्ञापन

गुमला में डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी ने ग्रामीणों को सर्पदंश से बचने की दी सलाह | Prabhat Khabar

गुमला में सर्पदंश के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल सर्जन ने लोगों से झाड़-फूंक के बजाय समय पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की अपील की है.

विज्ञापन

गुमला : जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गयी हैं. इसको देखते हुए सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी ने जिलेवासियों से सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचकर समुचित उपचार कराने की अपील की है. सिविल सर्जन ने बताया कि बारिश के दौरान सांप अपने बिलों से निकलकर मानव बस्तियों में पहुंच जाते हैं. ऐसे में अनजाने में सांप पर पैर पड़ने या उसके संपर्क में आने से सर्पदंश की घटनाएं हो सकती हैं. पिछले एक माह में जिले के सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश के 156 मामले सामने आये हैं. हालांकि इनमें एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.

उपचार नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है

उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा केवल उन मरीजों का है, जो उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचे. ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक पर निर्भर रहते हैं. इससे समय पर उपचार नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है. सर्पदंश की स्थिति में मरीज को जल्द से जल्द नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल इकाई या सदर अस्पताल पहुंचाना चाहिए.

सर्पदंश के बाद क्या करें, डॉक्टर ने दी सलाह

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सर्पदंश के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. सिविल सर्जन ने कहा कि मरीज को बहुत कसकर पट्टी, बैंडेज या टूर्निकेट न बांधें. प्रभावित अंग को स्थिर रखें और मरीज को अनावश्यक रूप से चलने-फिरने न दें. उन्होंने कहा कि किसी मान्यता के बावजूद चिकित्सकीय उपचार में देरी नहीं होनी चाहिए. समय पर इलाज ही सर्पदंश से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola