गुमला में पत्नी और दो बच्चों की हत्या की सूचना से हड़कंप, जांच में निकली अफवाह

Updated:
विज्ञापन

गुमला में पत्नी और दो बच्चों की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया. पुलिस जांच में मामला पूरी तरह से अफवाह निकला. व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

विज्ञापन

गुमला : गुमला थाना में बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक व्यक्ति दौड़ते हुए थाना पहुंचा और अज्ञात लोगों द्वारा अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या किये जाने की सूचना दी. सूचना मिलते पुलिस तत्काल हरकत में आयी और मामले की गंभीरता को देखते हुए बताये गये स्थान पर टीम रवाना कर दी.

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास छानबीन शुरू की

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास छानबीन शुरू की, लेकिन वहां हत्या या किसी आपराधिक घटना से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटायी. उसकी पहचान करौंदी पंचायत के जोराग गांव निवासी संतोष सोनी के रूप में हुई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संतोष सोनी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है. वह पूर्व में भी इस तरह की बातें करता रहा है.

जांच में निकली अफवाह

घटना की जानकारी मिलने पर संतोष के स्वजन भी गुमला थाना पहुंचे और पुलिस को उसकी मानसिक स्थिति के बारे में बताया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक बाउंड की प्रक्रिया पूरी की और स्वजन संतोष सोनी को अपने साथ घर ले गये. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट हुआ कि पत्नी और दो बच्चों की हत्या की सूचना वास्तविक घटना नहीं थी. पुलिस ने सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर जांच की और मामले की सच्चाई सामने लायी.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola