गुमला में लगा नेत्र जांच शिविर, 63 मोतियाबिंद मामले आये सामने

Updated:
विज्ञापन

गुमला में नेत्र जांच करते चिकित्सक | Prabhat Khabar

गुमला के सिसई में आयोजित नेत्र जांच शिविर में 263 लोगों की जांच हुई, जिसमें 63 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए. इनका इलाज 16 अगस्त को होगा.

विज्ञापन

गुमला : जिले के सिसई में जेएसएलपीएस के प्रयास व साइट सेवर्स इंडिया और निराला आई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 263 लोगों विशेषकर बुजुर्ग वर्ग के लोगों की रिफ्रैक्शन और दृष्टि जांच की गयी. इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूह की भी नेत्र जांच की गयी.

जांच में कुल 63 मोतियाबिंद के मामले की पहचान

आई हॉस्पिटल के सचिव अशोक कुमार निराला ने बताया कि जांच में कुल 63 मोतियाबिंद के मामले की पहचान की गयी है, जिसमें 22 मामले में दोनों आंखों में मोतियाबिंद (द्विपक्षीय मोतियाबिंद) के हैं. उन्होंने बताया कि यदि इन मामलों का समय पर उपचार नहीं किया जाता है, तो दृष्टि में गंभीर कमी हो सकती है. उन्होंने बताया कि चिन्हित लाभार्थियों का इलाज 16 अगस्त 2026 को निराला आई हॉस्पिटल लोहरदगा रोड गुमला में किया जायेगा.

मौके पर संस्था की ओर से सीइओ आरएन मोहंती शामिल

मौके पर संस्था की ओर से सीइओ आरएन मोहंती, एसपीएल सपना एस सुरीन, पीओ देवाशीष पाल, एसडीसी एसआइ वाई कच्छप एवं जेएसएलपीएस की ओर से डीएम एसएमबाइबी गुमला मंसूर बख्त, डीएम एसडी रविकांत, रिजवाना, आई हॉस्पिटल के मैनेजर शुभम सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रानी कुमारी, नर्स प्रतिभा तिर्की, पूजा बाड़ा, प्रमिला एक्का मौजूद थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola