गुमला में भ्रष्टाचार का है बोलबाला : विजय सिंह

Updated:
विज्ञापन
गुमला में भ्रष्टाचार का है बोलबाला : विजय सिंह

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट भाकपा (माले) रेड स्टार, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी और झारखंड नवनिर्माण दल के संयुक्त तत्वावधान में गुमला में पांच अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर चैनपुर प्रखंड स्थित बरवे स्कूल मैदान में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर

प्रतिनिधि, गुमला

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट भाकपा (माले) रेड स्टार, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी और झारखंड नवनिर्माण दल के संयुक्त तत्वावधान में गुमला में पांच अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर चैनपुर प्रखंड स्थित बरवे स्कूल मैदान में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता महिला नेत्री लॉरेंसिया मिंज ने की. झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि गुमला में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार के संरक्षण में अधिकारी व दलाल जनता को लूट रहे हैं. उन्होंने घोषणा की कि सम्मेलन में भ्रष्टाचार के खिलाफ धारदार आंदोलन की रणनीति बनायी जायेगी.

बैठक में नेताओं ने वन विभाग में फैले भ्रष्टाचार, जंगल की कटाई रोकने, जंगली हाथियों से सुरक्षा और वनाधिकार कानून के तहत आदिवासियों को मालिकाना हक देने की मांग उठायी. इसी क्रम में आठ अप्रैल 2026 को वन प्रमंडल गुमला के समक्ष जन प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे.

बैठक में रेंगटू सिंह, बसंत बड़ाइक, रुडोल्फ कुजूर, मारकुस मुंडा, सहदेव बढ़ई, सिपरियन मुंडा, रामप्रसाद हजाम, फबियानुस सारस, लेवनार्ड खलखो, पीटर बेक, शिवरूस कुजूर, पुष्पा कुजूर, मेजरिंग कुजूर, सुशीला तिग्गा, अनिता मिंज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola