कृषि विभाग का कृषक जागरूकता रथ रवाना, उपायुक्त बोले वैक्सीन लेने वाले किसानों को बीज वितरण में प्राथमिकता दें

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jun 2021 1:02 PM

विज्ञापन

मौके पर उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी से किसानों के बीच वितरण किये जानेवाले बीज के बारे में जानकारी ली. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिला कृषि विभाग की ओर से किसानों के बीच धान, मकई और मड़ुवा बीज का वितरण किया जा रहा है. हाइब्रिड धान बीज 95 रुपये, उन्नतशील धान बीज 17.75 रुपये, मकई का हाइब्रिड बीज 100 रुपये और मड़ुआ का बीज 44 रुपये प्रति किग्रा के दर से वितरण किया जा रहा है.

विज्ञापन

गुमला : जिला कृषि विभाग गुमला द्वारा शुक्रवार को कृषक जागरूकता रथ रवाना किया गया. उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आंनद, जिला कृषि पदाधिकारी सत्यनारायण महतो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिवपूजन राम और जिला उद्यान विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को रवाना किया.

मौके पर उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी से किसानों के बीच वितरण किये जानेवाले बीज के बारे में जानकारी ली. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिला कृषि विभाग की ओर से किसानों के बीच धान, मकई और मड़ुवा बीज का वितरण किया जा रहा है. हाइब्रिड धान बीज 95 रुपये, उन्नतशील धान बीज 17.75 रुपये, मकई का हाइब्रिड बीज 100 रुपये और मड़ुआ का बीज 44 रुपये प्रति किग्रा के दर से वितरण किया जा रहा है.

किसान सबसे पहले प्रखंड कार्यालय से टोकन लेने के बाद अपने क्षेत्र के लैंपस से बीज ले सकते हैं. जानकारी लेने के बाद उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीन लेने वाले किसानों को बीज वितरण में प्राथमिकता दें. किसानों को पहले वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें.

वहीं उपायुक्त ने कहा कि अभी वर्षा की स्थिति काफी अच्छी है. किसान बंधु वैक्सीन लेने के बाद समय पर लैंपस से धान, मकई और मड़ुआ का बीज लेकर समय पर खेती करें. इससे फसल का उत्पादन अच्छा होगा. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों के किसानों को समय पर बीज लेने और समय पर खेती करने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola