चेकडैम निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

पालकोट के खटगांव में कदलेटा गड्ढा के पास बन रहा है चेकडैम
पालकोट. प्रखंड की तापकारा पंचायत के खटगांव गांव में जलछाजन विभाग द्वारा कदलेटा गड्ढा के पास चेकडैम में अनियमितता बरतने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है. निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है. चेकडैम निर्माण कार्य के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि चेकडैम का मुख्य पिलर निर्माण में मिक्चर मशीन में बारह बोकेट बालू में सिर्फ दो बोकेट सीमेंट मिलाया जा रहा है. इसके अलावा चेकडैम निर्माण कार्य भगवान भरोसे हो रहा है. चेकडैम निर्माण में साइड इंचार्ज मुंशी भी नहीं है. एक राज मिस्त्री व महिला मजदूरों की बदौलत करोड़ों रुपये से चेकडैम बन रहा है, जो जांच का विषय है. इसके अलाआ चेकडैम निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा पुरुष मजदूरों को कार्य में नहीं लगा कर सिर्फ महिला मजदूरों से चेकडैम निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इधर काम कर रही महिला मजदूर ललिता देवी, फिरन देवी, जमुना देवी, झरमैत देवी, सुष्मिता केरकेट्टा व इंटर की पढ़ाई कर रही युवतियों से मजदूरी भत्ता के बारे में पूछने पर बताया कि हमें मात्र एकदिन का 270 रुपये मिलते हैं. इतनी कम मजदूरी क्यों मिलती है, तो महिलाओं ने बताया कि इससे भी कम मजदूरी मिलने वाली थी. लेकिन हमने कहा कि इतनी राशि में काम नहीं करेंगें, तो 20 रुपये बढ़ाया है. महिला मजदूरों से पूछा गया कि संवेदक कहां का रहने वाला है, तो किसी ने पालकोट तो किसी ने घाघरा बताया. लेकिन निर्माण स्थल पर न तो इंजीनियर था और न इंचार्ज. ग्रामीणों व मजदूरों ने जिला प्रशासन से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










