ePaper

चंगाई से आदिवासी परंपरा व संस्कृति नष्ट हो रही है : संयोजक

Updated at : 28 Oct 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
चंगाई से आदिवासी परंपरा व संस्कृति नष्ट हो रही है : संयोजक

चंगाई से आदिवासी परंपरा व संस्कृति नष्ट हो रही है : संयोजक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

जनजाति सुरक्षा मंच जिला गुमला की बैठक संयोजक दिनेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जनजाति सुरक्षा मंच एवं विभिन्न आदिवासी संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए. जनजातीय सुरक्षा मंच के बिहार व झारखंड क्षेत्र के संयोजक संदीप उरांव ने कहा हमारे मूल आदिवासी समाज के ऊपर जगह-जगह चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा है और षडयंत्र के तहत हमारे रुढ़िवादी परंपरा संस्कृति पुरखों से दिये गये विरासत को ईसाइयों द्वारा समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है. हमारा सरना मसाना को लूटा जा रहा है. जनजाति सुरक्षा मंच बिहार झारखंड क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव ने कहा कि अवैध तरीके से जगह-जगह कार्यक्रम किया जा रहा है. ये जनजाति सुरक्षा मंच के लोगों को पता चला तो ये संगठन के लोगों ने थाना को सूचना दिया. अवैध तरीके से हो रहे पूजा पाठ पर रोक लगे. एक समाज द्वारा इस तरह से चंगाई सभा होगी, तो हमारे पूर्वज से मिली विरासत रुढ़िवादी परंपरा संस्कृति ख़त्म होने में देर नहीं लगेगी. मौके पर जनजाति सुरक्षा मंच प्रांत सदस्य सन्नी उरांव, जिला सहसंयोजक अरविंद लोहरा, जिला संरक्षक राजबेल उरांव, महिला प्रमुख अनीता मिंज, प्रखंड संयोजक सिसई बानेश्वर उरांव, समाज सेवी हनदू भगत, देवेंद्र लाल उरांव, रामवतार भगत, वनवासी कल्याण केंद्र विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक, संजय कुमार भगत के साथ दर्जनों पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola