मुरकुंडा पंचायत के आठ गांवों में बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान

जिप उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की
गुमला. सदर प्रखंड की मुरकुंडा पंचायत के रघुनाथपुर, कोटेंगसेरा, करजंटोली, रेकमा कलिगा, कानाटोली, समसेरा, रकमसेरा समेत विभिन्न गांवों में शनिवार की शाम हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ खेत में लगी सब्जी की फसल नष्ट हो गयी. किसान मनोज भगत ने बताया उनके दो एकड़ खेत में करेला, टमाटर, मकई, तरबूज समेत अन्य खेती की थी. सब्जियां तैयार थी, लेकिन ओले के कारण सभी खेती बर्बाद हो गयी. तुला उरांव की भी गेंहू की तैयार फसल बर्बाद हो गयी. कोटेंगसेरा निवासी किसान सुकर उरांव, एतवा उरांव, रघु उरांव, आयता उरांव, सुबोध तिर्की, मांगू खड़िया, पातु भगत, रमेश व बंधना साहू समेत अन्य किसानों के सैकड़ों एकड़ खेत में लगी फसल बर्बाद हो गयी. समसेरा निवासी चमार साहू के खेत में टमाटर की खेती पूरी तरह नष्ट हो गयी. इस संबंध में जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है. इसको कोई नहीं रोक सकता है. पूर्वी क्षेत्र के सैकड़ों किसान की फसल ओलावृष्टि से बर्बाद हुई है. जिला प्रशासन से अपील है कि पीड़ित किसानों का खेती का सर्वे कर मुआवजा दें. उन्होंने किसानों से कहा कि पीड़ित किसान जरूरी कागजात के साथ अंचल में आवेदन दें, ताकि किसानों को आर्थिक मदद मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










