बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराई बस, खलासी गंभीर रूप से घायल
डिवाइडर से टकराई बस : प्रभात खबर
गुमला-रांची मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस डिवाइडर से टकराई, हादसे में बस का खलासी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी.
गुमला : रांची मुख्य मार्ग पर भरदा के समीप सुबह को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक बस डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बस का खलासी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी गांव निवासी 29 वर्षीय अब्राहम एक्का के रूप में हुई है. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि एक आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है.
रांची से गुमला की ओर आ रही थी बस
जानकारी के अनुसार, शिवानी नामक बस मंगलवार की सुबह रांची से गुमला की ओर आ रही थी. इसी क्रम में भरदा के पास अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया. बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को दूसरी दिशा में मोड़ा, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई.
बस से गिरा खलाासी
बस चालक शिवनारायण प्रसाद के अनुसार, टक्कर के दौरान बस में सवार खलासी अब्राहम एक्का अपना संतुलन खो बैठा और बस से नीचे सड़क पर गिर गया. हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई. उसकी एक आंख भी बुरी तरह चोटिल हो गई.
आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल खलासी को तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार को बचाने के दौरान बस चालक द्वारा अचानक दिशा बदलने के कारण यह दुर्घटना हुई.
ये भी पढ़ें: गुमला में पिछड़ी जाति संघर्ष मोर्चा का छात्रों को मिला समर्थन, कहा- मांगों को गंभीरता से ले सरकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










