ब्रिगेडियर ने कैडेटों को दिया राष्ट्र सेवा का मंत्र

Updated:
विज्ञापन
ब्रिगेडियर ने कैडेटों को दिया राष्ट्र सेवा का मंत्र

ब्रिगेडियर ने कैडेटों को दिया राष्ट्र सेवा का मंत्र

विज्ञापन

गुमला. एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रांची ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीएस ठाकुर सेना मेडल ने 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला का दौरा किया. उन्होंने पीआइ स्टाफ, कैडेटों, एएनओ और सीटीओ के साथ संवाद किया. 46 झारखंड बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्रुप कमांडर को बटालियन द्वारा संचालित गतिविधियों व प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी. ब्रिगेडियर ठाकुर ने कैडेटों को नेतृत्व, एकता, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण व सामुदायिक सेवा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने एनसीसी के लक्ष्य और उद्देश्य पूर्ति में कैडेट्स की महत्ता को रेखांकित करते हुए कैडेटों को निस्वार्थ सेवा, नेतृत्व क्षमता और एसएससीडी में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. यह दौरा कैडेटों व अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक रहा. इसका समापन अधिकारियों, कर्मचारियों व कैडेटों के मध्य एक नयी ऊर्जा के संचार तथा संगठन के आदर्शों और उद्देश्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ.

जमीन पर बाउंड्री को लेकर भाई-बहन में मारपीट

गुमला. गुमला के टोटो गांव में जमीन बंटवारे को लेकर भाई-बहन में मारपीट हो गयी. इसमें घायल 45 वर्षीय उर्मिला देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है. इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. घायल उर्मिला देवी वर्तमान में शहर के कुम्हार ढलान में रहती हैं, जबकि उनका पुश्तैनी घर टोटो में है. उर्मिला का आरोप है कि उनके छोटे भाई संजीव प्रजापति और उसकी पत्नी भगवंती देवी ने मिल कर उनके साथ मारपीट की. इधर उर्मिला की शिकायत से पहले ही उनके छोटे भाई संजीव प्रजापति ने टोटो थाना पहुंच कर लिखित आवेदन देकर उल्टे उर्मिला पर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola