दो दिनों से गायब युवक का शव बरामद

दो दिनों से गायब युवक का शव बरामद
गुमला. रायडीह थाना क्षेत्र के पारासीमा गांव निवासी 23 वर्षीय सोमारू ठीठीयो का शव रायडीह पुलिस ने तेलिया नदी से बरामद किया है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृतक के पिता लाल ठीठीयो ने बताया कि मृतक सात जनवरी की शाम को घर से बिना किसी को बताये निकला था और दो दिन से लापता था, जिसे परिजन काफी खोजबीन की. नौ जनवरी को मगनू लोहरा अपनी बारी पर खेती-बारी का कार्य करने गया था, तभी नदी में शव पड़ा देखा और ग्रामीणों को खबर की. इसके बाद ग्रामीणों द्वारा रायडीह थाना को सूचना दी गयी. 10 जनवरी को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.
अधेड़ ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
गुमला. पालकोट प्रखंड के तिलेइडीह गांव निवासी 40 वर्षीय डोमरा खड़िया ने अपने घर के धरना में रस्सी के सहारे शनिवार की सुबह करीब आठ बजे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पालकोट पुलिस के राम पुकार बैठा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व छानबीन में जुट गया. मृतक की बहन सुचिता कुमारी ने बताया कि डोमरा का मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही थी. सुबह नशे की हालत में घर आया और फांसी लगा आत्महत्या कर ली. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




