बॉबी भगत बनी राष्ट्रीय कांग्रेस की ज्वाइंट कॉर्डिनेटर

बॉबी भगत बनी राष्ट्रीय कांग्रेस की ज्वाइंट कॉर्डिनेटर
गुमला. प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आदिवासी विभाग की राष्ट्रीय ज्वाइंट कॉर्डिनेटर बॉबी भगत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है. घाघरा प्रखंड निवासी बॉबी भगत बहुत कम समय में अपनी प्रतिभा, ईमानदारी, मेहनत व लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह व पहचान बनायी है. इससे आज उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत गुजरात कांग्रेस संगठन की मजबूती हेतु जिलाध्यक्ष चयन के लिए सपोर्टिंग ऑब्जर्वर बनाया गया है. इससे पूर्व वह राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कई राज्यों में काम कर चुकी है. बॉबी भगत ने कहा है कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है. उसके वह बखूबी निभायेगी. साथ ही संगठन को मजबूत करते हुए पार्टी के नीति व सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी.
डॉ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में हुई संगोष्ठी
गुमला. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गुमला के तत्वावधान में अलबर्ट एक्का स्टेडियम स्थित आंबेडकर के मूर्ति की साफ-सफाई की गयी. करौंदी दलित बस्ती में संगोष्ठी कार्यक्रम हुआ. मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री यशवंत सिंह ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. यशवंत सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्र व राज्य के शीर्ष नेताओं के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा देश के सभी जिलों में बाबा साहेब के सम्मान में संगोष्ठी की जा रही है. उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके मार्ग पर चल कर समाज व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशमन नायक ने दलित समाज को संगठित, शिक्षित व विकसित बनाने के लिए युवा वर्ग को आगे आने की अपील की. मौके पर शक्ति नायक, शंभु नायक, रवि नायक, सागर नायक, मगड़ू नायक, गुड़िया कुमारी, अनिता देवी, किरण देवी, डहरी देवी, नेहा कुमारी, बबली कुमारी, माया कुमारी, नंदनी कुमारी, सलोनी कुमारी, विशांति कुमारी, सुषमा कुमारी, भिखेश्वेर नागमणि, मनोज नायक, कौशलेंद्र जमुआर मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




