महली जनजाति विकास मंच की प्रखंड कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन
महली जनजाति विकास मंच की प्रखंड कमेटी गठित

महली जनजाति विकास मंच की प्रखंड कमेटी गठित

विज्ञापन

पालकोट. प्रखंड के कुलूकेरा गांव में रविवार को महली जनजाति विकास मंच की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता गुमला जिला अध्यक्ष सुमित महली ने की. बैठक में समाज की मजबूती और विकास पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में पालकोट प्रखंड कार्यकारिणी कमेटी का विधिवत गठन किया गया. जिसके तहत सर्वसम्मति से गठित नयी कमेटी में चैतु महली को अध्यक्ष, सरस्वती देवी व संतु महली को उपाध्यक्ष, सितेश्वर महली को सचिव, रवींद्र महली को उप सचिव और बजरंगी महली को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही सुमित कुमार महली को मीडिया प्रभारी और मदन, काबेल व बनेश्वर महली को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी. कमेटी में सुरेश, सुशील, कृष्णा, लीला देवी, संगीता देवी सहित कुल 13 सदस्यों को शामिल किया गया है. मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित महली ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन की एकता अनिवार्य है. उन्होंने शिक्षा के महत्व व समाज को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बात कही. वहीं, जिला सचिव धनेश्वर महली ने कहा कि यहां कि औषधियां रोजगार का बड़ा साधन बन सकती हैं, जिसका लाभ महली समाज को उठाना चाहिए. मौके पर मीडिया प्रभारी मनदीप महली, कोषाध्यक्ष कारी राम महली सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola