हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2026 10:16 PM
हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन
घाघरा. भाजपा घाघरा मंडल के बैनर तले बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने की. धरना के बाद भाजपाइयों ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और विफल कानून व्यवस्था के विरोध में राज्यपाल के नाम बीडीओ दिनेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा. भाजपा किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य भिखारी भगत और मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि वर्तमान तानाशाह सरकार के शासन में सिर्फ लूट-खसोट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है, जिससे राज्य में अराजकता का माहौल है. महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सीमा देवी और पूर्व महामंत्री सुशीत गोस्वामी ने भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड से लेकर अंचल कार्यालय तक बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है, चाहे वह जमीन का मामला हो या विकास योजनाएं. विरोध प्रदर्शन में भिखारी भगत, श्याम किशोर पाठक, आशीष कुमार सोनी, अरुंजय सिंह, अमित ठाकुर, मुन्ना साहू, राम साहू, रूपेश सिंह, गोपाल गोप, सलावंती देवी, सीमा देवी, अलका देवी, सुदर्शन गोप, करीमन उरांव, रामस्वरूप सिंह, मंटू ठाकुर, सुनील साहू आदि उपस्थित थे.
डुमरी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू
डुमरी. डुमरी महाविद्यालय (डिग्री खंड) में नये शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. प्राचार्या अर्चना टोप्पो ने बताया कि कॉलेज में कला संकाय के 18 विषयों (जैसे हिंदी, इतिहास, कुड़ुख, नागपुरी, भूगोल आदि) और वाणिज्य संकाय की नियमित पढ़ाई संचालित हो रही है. इच्छुक छात्र-छात्राएं कार्यालय अवधि में कॉलेज आकर या ऑनलाइन माध्यम से नामांकन करा सकते हैं. ऑनलाइन एडमिशन में सहायता के लिए छात्र एसआरसी संचालक कुलदीप भगत से संपर्क कर सकते हैं. कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर नामांकन कराकर उच्च शिक्षा का लाभ उठाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










