दूसरे दिन भी नहीं मिला भिखुवा उरांव का शव

Updated at : 18 Apr 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं मिला भिखुवा उरांव का शव

दूसरे दिन भी नहीं मिला भिखुवा उरांव का शव

विज्ञापन

घाघरा. प्रखंड के कुगांव ग्राम में तालाब में डूबे भिखुवा उरांव के शव को खोजने का सिलसिला जारी है. 24 घंटा बीतने के बाद भी शव को तालाब से नहीं निकाला जा सका है. पुलिस प्रशासन द्वारा मछली मारने वाले मछुआरे के प्रयास से फेंका जाल के माध्यम से भी शव को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन भिखुवा के शव को नहीं खोजा जा सका. पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ की टीम बुलाने को लेकर लगातार प्रयास कर रही है. इस संबंध में थानेदार पुनीत मिंज ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है. इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी मेल के माध्यम से व दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गयी है. जल्द एनडीआरएफ की टीम पहुंचेगी.

नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आज

बसिया. लोक कल्याण सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट लचरागढ़ के तत्वावधान में प्रखंड के कोनबीर बाजारटांड़ में नि:शुल्क आयुर्वेद व आध्यात्मिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक लगेगा. यह जानकारी रामेश्वर आनंद ने दी.

डॉक्टर संदीप कल गुमला में

गुमला. पालकोट रोड स्थित निलेश मेडिकल हॉल में 20 अप्रैल की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रांची के चर्म, कुष्ठ एवं थायराइड रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगे. यह जानकारी दिलीप कुमार निलेश ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola