भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया

घाघरा में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और झानद द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा और जोश के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और झानद द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा और जोश के साथ मनाया गया. प्रगतिशील मजदूर यूनियन के जिला प्रभारी जीवन भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवादियों का नाश हो जैसे नारों के बीच भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर झानद के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियां दुनिया पर हावी हैं और भारत सरकार की चुप्पी देश को शर्मसार कर रही है. उन्होंने बताया कि आज भारत समेत पूरी दुनिया अशांति, महंगाई और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है. विजय सिंह ने युवाओं और समाज में न्याय चाहने वाले लोगों से भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने की अपील की. साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पांच अप्रैल को गुमला जिला मुख्यालय में होने वाले रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया. कार्यक्रम में जीवन भगत, शिवप्रसाद साहू, बसंत बड़ाइक, सुखदेव सिंह, कहरू मुंडा, प्रभु उरांव, बादल कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. यह आयोजन न केवल शहीदों की याद दिलाने वाला था, बल्कि वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों पर जनजागरण का भी प्रतीक बना.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola