ePaper

बसिया प्रखंड कोरोना फ्री, अब बाजार टाड़ मैदान में लगेगा कोनबीर साप्ताहिक मार्केट

Updated at : 13 Aug 2020 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
बसिया प्रखंड कोरोना फ्री, अब बाजार टाड़ मैदान में लगेगा कोनबीर साप्ताहिक मार्केट

Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में हर कोई जुटा है. राज्य सरकार समेत प्रशासनिक अधिकारी लोगों को सावधानी बरतते हुए नियमों का हर हाल में पालन करने की सलाह दे रहे हैं. इसी के तहत बसिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ सलाह-मशविरा के बाद कोनबीर का साप्ताहिक बाजार अब कोनबीर बाजार टाड़ मैदान में लगाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand : गुमला : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में हर कोई जुटा है. राज्य सरकार समेत प्रशासनिक अधिकारी लोगों को सावधानी बरतते हुए नियमों का हर हाल में पालन करने की सलाह दे रहे हैं. इसी के तहत बसिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ सलाह-मशविरा के बाद कोनबीर का साप्ताहिक बाजार अब कोनबीर बाजार टाड़ मैदान में लगाने का निर्णय लिया गया है.

मालूम हो कि रांची- सिमडेगा मुख्य मार्ग के पास कोनबीर में मंगलवार और शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है. इस कारण ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ती है. वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर क्षेत्र के लोगों के साथ सलाह-मशविरा किया गया. इसके बाद इस साप्ताहिक बाजार को इस स्थान से हटा कर कोनबीर बाजार टाड़ मैदान में लगाने का निर्णय लिया है.

Also Read: खाड़ी देशों के लोग खायेंगे झारखंड की सब्जी, आज भेजी गयी सब्जियों की पहली खेप

प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने प्रखंड के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि पूरे राज्य सहित आसपास के क्षेत्रों में कोरोना महामारी के बढ़ते फैलाव को देखते हुए सभी को सावधानी बरतना जरूरी है. अगर सावधानी नहीं बरती, तो नुकसान सभी को होगा. उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सजगता के कारण ही अभी बसिया प्रखंड में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है.

उन्होंने क्षेत्र के व्यवसायियों को भी इस दिशा में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने व्यापारियों से अपील किया कि मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टैंसिंग का हर हाल में पालन करें. उन्होंने कहा कि इन नियमों की अवहेलना करने पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है. इसलिए नियमों को पालन हर कोई करें.

भले ही बसिया प्रखंड में कोरोना के एक भी मामले नहीं हैं. लेकिन, गुमला जिले में काेरोना संक्रमण के कुल 477 मामले आ चुके हैं. राहत की बात है कि अब तक 328 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हो चुके हैं. सिर्फ एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. वर्तमान में जिले में 148 एक्टिव केस बचे हैं.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola