मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला

Updated at : 22 Jun 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला

मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला

विज्ञापन

गुमला. पर्यटन, खेलकूद विभाग व वन विभाग के सहयोग से निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ एवं पर्यटक मित्रों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया. अभियान का उद्देश्य युवाओं व आम नागरिकों को नशे की लत के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करना था. अभियान के तहत गुमला जिला अंतर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थल टांगीनाथ धाम, डुमरी अपर शंख डैम व रानी मुड़ी हिल ट्रैक, रायडीह में वन विभाग से समन्वय स्थापित कर उक्त विभाग की टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को पंपलेट का वितरण किया गया. लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. उन्हें बताया गया कि किस प्रकार नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता है, बल्कि पूरे परिवार व समाज पर उसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता आयेगी और समाज नशामुक्त होने की दिशा में अग्रसर होगा.

26 आवेदनों में से नौ मामलों का निष्पादन

गुमला. गुमला प्रखंड सह अंचल कार्यालय में रविवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन हुआ. शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 26 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें नौ आवेदनों का निष्पादन किया गया. जबकि 17 आवेदनों पर कार्रवाई प्रक्रिया हुई. आवेदनों में पेंशन से संबंधित चार, आय प्रमाण पत्र के लिए दो, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए छह, जाति प्रमाण पत्र के लिए आठ, पंजी सुधार से संबंधित एक तथा अबुआ आवास योजना से संबंधित पांच मामले शामिल थे. सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola