छात्रा को जंगल ले गया ऑटो चालक, सूझबूझ से बची इज्जत, दूसरे दिन पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन
छात्रा को जंगल ले गया ऑटो चालक, सूझबूझ से बची इज्जत, दूसरे दिन पकड़ाया

गुमला शहर में एक नाबालिग छात्रा के साथ सनसनीखेज घटना हुई.

विज्ञापन

अगले दिन कॉलेज के बाहर हत्थे चढ़ा ऑटो चालक.

आरिफ हुसैन अख्तर, गुमला

गुमला शहर में एक नाबालिग छात्रा के साथ सनसनीखेज घटना हुई. 17 वर्षीय छात्रा इंटर में नामांकन कराने गांव से आयी थी. 16 मई की शाम वह सिसई रोड स्थित बड़ाइक पेट्रोल पंप के पास वाहन तलाश रही थी. इसी दौरान एक ऑटो चालक उसे कॉलेज ले जाने के बहाने ऑटो में बैठा लिया. छात्रा का आरोप है कि चालक उसे तय रास्ते से न ले जाकर शहर में घुमाता रहा और फिर जशपुर रोड होते हुए बाइपास की ओर निकल गया. वह तरी जंगल क्षेत्र की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा था. सुनसान रास्ता देखकर छात्रा घबरा गयी और ऑटो रोकने की जिद की. मौका पाकर वह ऑटो से कूदकर भाग निकली और पास के एक घर में जाकर मदद मांगी. वहां से उसने परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया.

मामले में नया मोड़ तब आया जब छात्रा अगले दिन अपने भाई के साथ कॉलेज आयी. उसी समय वही ऑटो चालक कॉलेज के बाहर यात्रियों को छोड़ने पहुंचा. छात्रा ने उसे पहचान लिया और भाई ने मौके पर पकड़ लिया. लोगों की भीड़ जुटी और आरोपी की हल्की पिटाई भी हुई. बाद में पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. छात्रा ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola