पालकोट में दो सरना धर्मस्थलों की होगी घेराबंदी, ग्रामसभा में बनी लाभुक समितियां

विज्ञापन

पालकोट

पालकोट के टेंगरिया पंचायत में दो सरना धर्मस्थलों की घेराबंदी के लिए ग्रामसभा आयोजित कर लाभुक समितियों का गठन किया गया।

विज्ञापन

पालकोट. प्रखंड अंतर्गत टेंगरिया पंचायत के राजस्व ग्राम कैंबा में कल्याण विभाग की ओर से दो सरना धर्म स्थलों की घेराबंदी कार्य की स्वीकृति प्रदान की गयी है. योजना के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को ग्राम प्रधान भोदो पहान की अध्यक्षता तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत सिंह मुंडा व टेंगरिया पंचायत मुखिया कमला बारला के नेतृत्व में एक ग्रामसभा की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से लाभुक समितियों का गठन किया गया.

ग्रामसभा के दौरान सरहुल जतरा सरना स्थल घेराबंदी के लिए गठित लाभुक समिति में भोदो पहान को अध्यक्ष, कृष्णा खड़िया को सचिव, बंधन टेटे को कोषाध्यक्ष और नौ अन्य ग्रामीणों को निगरानी समिति सदस्य के रूप में चुना गया. दूसरे कड़ा कट्टा सरना स्थल की घेराबंदी के लिए गठित समिति में भोदो पहान को अध्यक्ष, राजेश इंदवार को सचिव, विजय इंदवार को कोषाध्यक्ष तथा नौ ग्रामीणों को निगरानी समिति सदस्य मनोनीत किया गया.

मौके पर पुरुषोत्तम कुजूर, प्रेमचंद उरांव, जोगी इंदवार, नंदू प्रसाद, लवकुश प्रसाद, हरिमोहन प्रसाद, रामनाथ खड़िया, दिलीप सोरेंग, सुजीत कुल्लू, धर्मराज गोप, विनोद सोरेंग, महावीर बड़ाईक, अजीत प्रसाद, आदित्य प्रसाद आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola