सेवानिवृत्त सीआरपीएफ डीआइजी किये गये सम्मानित

विज्ञापन

स्वागत समारोह में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

घाघरा के हाई स्कूल में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ डीआइजी रविंद्र भगत का सम्मान समारोह आयोजित, छात्रों को दी सफलता की प्रेरणा.

विज्ञापन

घाघरा. जिले के आदर स्थित हाई स्कूल परिसर में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ डीआइजी रविंद्र भगत के सम्मान में स्वागत समारोह हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों ने प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य और गीतों के साथ हुआ, जिसने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया. इसके बाद विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने पूर्व डीआइजी रविंद्र भगत को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

रविंद्र भगत ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने भी अपनी प्राथमिक शिक्षा इस विद्यालय से प्राप्त की थी. यहां से मिले संस्कारों ने ही उनके जीवन की दिशा तय की. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए शिक्षा, अनुशासन और मेहनत को आधार बनायें तथा असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें.

मौके पर विद्यालय परिवार ने उनकी सेवाओं और उपलब्धियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक मंगल उरांव, शिक्षक महेंद्र भगत और समाजसेवी रवि पहान आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola