धान की गांज में असामाजिक तत्वों ने लगायी आग, नुकसान

धान की गांज में असामाजिक तत्वों ने लगायी आग, नुकसान
डुमरी. थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने दो किसानों के धान की गांज में आग लगा दी. आगजनी की घटना में पीड़ित किसान सिरिल एक्का व सिपरियानुस टोप्पो को काफी क्षति हुई है. किसान सिरिल एक्का ने बताया कि उन्होंने 18-18 भार के सात धान की गांज रखे थे और मिसनी की प्रक्रिया शुरू की थी. इस दौरान मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने धान की गांज में आग लगा दी. 100 मन से अधिक धान जल कर राख हो गया. किसान सिपरियानुस टोप्पो ने बताया कि उन्होंने खलिहान में एक गांज धान रखा था, जिसमें से आधा धान जल गया. बताया कि रात करीब नौ बजे घरवालों ने खलिहान में आग की लपटें उठती देखी. इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया, तब तक आधा धान जल चुका था. उन्होंने बताया कि खलिहान घर के नजदीक है. यदि आग को तुरंत नहीं बुझाया जाता, तो आग घर तक पहुंच जाती. पीड़ित किसानों ने आग लगने की सूचना मुखिया संजय उरांव को दी गयी. सूचना पर मौके पर पहुंचे मुखिया ने किसानों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और सरकारी मुआवजा दिलाने में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. पीड़ित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










