एक शाम आंजनधाम महोत्सव कल, हजारों लोग होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन
एक शाम आंजनधाम महोत्सव कल, हजारों लोग होंगे शामिल

राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिषविद पंडित दिवाकर पाठक ने सांसद व विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारियों को दिये आमंत्रण पत्र

विज्ञापन

गुमला. स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव राष्ट्रीय युवा दिवस पर आंजनधाम में आयोजित होने वाले चतुर्थ एक शाम आंजनधाम महोत्सव (12 जनवरी) के सफल आयोजन के लिए कमेटी के लोग लगे हैं. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिषविद पंडित दिवाकर पाठक ने सांसद, विधायक समेत डीसी, एसपी, एसडीओ को आमंत्रण पत्र देकर महोत्सव में भाग लेने की अपील की. दिवाकर पाठक ने कहा है कि आंजनधाम को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 से प्रतिवर्ष युवा दिवस पर आयोजित किया जाने वाला यह महोत्सव युवाओं को ऊर्जा, विचार, एकता एवं सामाजिक-सनातन मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है. यह महोत्सव हम सभी के सामूहिक प्रयासों से लगातार पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित होते आ रहा है. इस वर्ष यह आयोजन अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है. प्रतिवर्ष यह आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने तथा सनातन संस्कृति को एक मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम बन रहा है. राष्ट्रीय संयोजक मुकेश कुमार सिंह ‘पप्पू’ ने कहा कि आइए, हम सभी मिल कर एक बार फिर युवा शक्ति का परिचय दें और इस चौथे वर्ष के युवा महोत्सव को ऐतिहासिक व प्रेरणादायक बनायें.

धार्मिक स्थलों को पहचान देना मकसद : अरविंद

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद मिश्रा ने कहा कि रामरेखा से लेकर नेतरहाट तक गुमला-लोहरदगा-सिमडेगा क्षेत्र में स्थित रामरेखा धाम, टांगीनाथ धाम, सीरा-सीता धाम, हीरादह, पालकोट दशभुजा मंदिर, देवगांव गुफा, केतूका धाम, महादेव मुंडा (बसिया), बाणपुर शिव मंदिर (कामडारा), आमटोली पहाड़गांव शिव मंदिर, कमलेश्वर धाम (भरनो), नवरत्नगढ़ कपिलनाथ मंदिर, चिरैयानाथ मंदिर, जगन्नाथ मंदिर (नागफेनी), अखिलेश्वर धाम, खकपरता शिव मंदिर, कोरांबे जगन्नाथ मंदिर, चंदवा गढ़गांव, हापामुनी महामाया मंदिर, पांच पांडव पहाड़, बर महादेव, रंगनाथ मंदिर, वासुदेव कोना शिव मंदिर आदि धार्मिक-पौराणिक स्थल आदिकाल से यहां के आदिवासी, असुर जाति, वनवासी एवं मूल निवासियों की सभ्यता-संस्कृति एवं प्राचीन मान्यताओं को दर्शाते हैं. इन सभी धार्मिक-पौराणिक स्थलों की प्रसिद्धि एवं ख्याति के माध्यम से आंजनधाम को वैश्विक पहचान दिलाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सनातनियों से एक मंच पर आने की अपील की है.

काशी के आचार्य आयेंगे आंजनधाम

12 जनवरी को आंजनधाम का भव्य पूजन काशी के आचार्यों द्वारा किया जायेगा. साथ ही संगीतमय सुंदरकांड पाठ, आंजनधाम के सभी भक्तों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम भक्त हनुमान की भव्य आरती, भंडारा व महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जायेगा. आरती व चालीसा पाठ में एक लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola