कुआं में गिर कर डूबने से वृद्ध की मौत

Updated at : 26 May 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
कुआं में गिर कर डूबने से वृद्ध की मौत

कुआं में गिर कर डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन

गुमला. सदर थाना क्षेत्र के कुंबाटोली तेलगांव निवासी मंगरा उरांव (65) की मौत कुआं में गिर कर डूबने से हो गयी. गुमला पुलिस को सूचना मिलने पर एसआइ विनय कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक मंगरा उरांव रविवार को काटासारू गांव किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. सोमवार की सुबह गांव के कुआं में शव देखा गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. परिजनों ने आशंका प्रकट की कि शराब के नशे में वह काटासारू जाने के क्रम में गांव के कुआं के समीप अनियंत्रित होकर गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गयी होगी. एसआइ विनय कुमार महतो ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गिर कर डूबने से मौत होने का लगता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है.

आदर गांव में खुला स्वदेशी ढाबा

घाघरा. प्रखंड के आदर गांव में स्वदेशी ढाबा का उदघाटन सोमवार को प्रमुख सविता देवी व मुखिया यशमुनी देवी ने संयुक्त रूप से किया. होटल संचालक ज्योति लाल महतो ने कहा कि नेतरहाट आनेवाले सैलानी समेत स्थानीय लोगों को होटल से लाभ मिलेगा. घाघरा से निकलने के बाद बीच में कहीं भी राहगीरों को उत्तम भोजन की व्यवस्था नहीं थी, जिसे देखते हुए इस जगह पर स्वदेशी ढाबा खोला गया है. मौके पर राजीव उरांव, संजीव उरांव, सोमनाथ उरांव, पिंटू यादव, माधव कुमार, भोला कुमार, संतोष उरांव, छोटेलाल उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola