बीमारी की वजह से वृद्ध ने की आत्महत्या

Updated at : 12 Apr 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
बीमारी की वजह से वृद्ध ने की आत्महत्या

बीमारी की वजह से वृद्ध ने की आत्महत्या

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के चुमनू गांव निवासी लक्ष्मण उरांव (70) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार लक्ष्मण उरांव बीते शुक्रवार की शाम घर से निकला था. इसके बाद से वह लौट कर नहीं आया. शनिवार की सुबह घर से लगभग 300 मीटर दूर एक पेड़ में रस्सी के सहारे झूलता लक्ष्मण का शव ग्रामीणों ने देख परिजनों की इसकी जानकारी दी. मृतक की बहू सपना उरांव ने बताया कि वह और उसके ससुर घर पर रहते थे. बाकी घर के सदस्य दूसरे प्रदेश पलायन किये हैं. उनका लंबे समय से तबीयत खराब थी, जिसको लेकर आंशिक मानसिक संतुलन खराब था. शाम में घर से निकले. घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण रात में खोजने के लिए नहीं निकल सकी. अचानक शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा उनके द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली.

नाबालिग ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

रायडीह. थाना क्षेत्र के सिलम गांव के नाबालिग दीप नारायण सिंह उर्फ दिनेश सिंह ने अपने घर में ही शुक्रवार की शाम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलते रायडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दीपनारायण सिंह पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में रहता था. पर वह अपने मन की बात किसी से साझा नहीं करता था. शुक्रवार को हम सभी परिजन गुमला निजी कार्य से गये थे. इस दौरान दीपनारायण सिंह घर पर अकेला था. जब हम सभी शाम घर लौटे, तो देखा कि घर के अंदर दीपनारायण सिंह घर के छप्पर वाला कांड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola