नशपान से दूर रहते हुए खेल को अपनायें : उपायुक्त

Updated at : 05 Jul 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
नशपान से दूर रहते हुए खेल को अपनायें : उपायुक्त

नशपान से दूर रहते हुए खेल को अपनायें : उपायुक्त

विज्ञापन

वर्ल्ड बैडमिंटन दिवस. नशामुक्ति अभियान अंतर्गत इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगितागुमला. वर्ल्ड बैडमिंटन दिवस पर नशामुक्ति अभियान अंतर्गत इंडोर स्टेडियम गुमला में शनिवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित व विशिष्ट अतिथि जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर, उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर व चैनपुर ने किया. अतिथियों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात कर प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी. उपायुक्त ने युवाओं से कहा कि नशे से दूर रहते हुए खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनायें. कहा कि जिला प्रशासन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. कहा कि इंडोर स्टेडियम का शीघ्र पूरी तरह से रेनोवेशन किया जायेगा, ताकि खिलाड़ियों को एक आधुनिक व सुविधायुक्त प्रशिक्षण स्थल उपलब्ध हो सके. बताया कि गुमला इंडोर स्टेडियम में वर्तमान में प्रशिक्षित कोच उपलब्ध हैं. यहां काफी संख्या में बच्चे नियमित रूप से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रहे हैं. उपायुक्त ने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को एक मंच देने की दिशा में प्रयास है, बल्कि जिले को नशामुक्त व स्वास्थ्य उन्मुख समाज की ओर अग्रसर करने की एक ठोस पहल है.

बारिश होने से धान रोपनी कार्य शुरू

डुमरी. प्रखंड में अच्छी बारिश होने से धान की रोपनी शुरू हो गयी है. नवाडीह पंचायत के किसान रंजीत कुजूर के खेत में शनिवार को महिलाओं ने धान की रोपनी कार्य शुरू किया गया. इस संबंध में किसान ने बताया कि इस वर्ष जून माह में बरसात का मौसम शुरू होते अच्छी बारिश हुई है, जिससे किसानों ने समय पर ही खेतों में धान बिचड़ा लगा दिया गया था. सप्ताह दिन के बाद अधिकतर किसानों का बिचड़ा तैयार हो जायेगा. किसान अपने-अपने खेत को तैयार करने में लगे हैं. इस बार सभी किसानों को इसका लाभ मिलेगा. उम्मीद है कि इस बार धान खेती अच्छी होगी और फसल की भी पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola