हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजा

Published at :22 Apr 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेजा

शादी के एक महीने बाद सामने आया चार साल पुराना प्रेम प्रसंग, बसिया थाना में घंटों हंगामा के बाद सहमति से लिया गया फैसला

विज्ञापन

बसिया. जिले के बसिया थाना में बुधवार को एक अजीब मामला सामने आया, जहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गयी. घटना के बाद मामला थाना तक पहुंचा और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. आखिरकार काफी हो-हंगामे और आपसी सहमति के बाद महिला ने अपने पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया. जानकारी के अनुसार उसकी शादी 11 मार्च 2026 को सिमडेगा निवासी एक युवक के साथ हुई थी. हालांकि उसका पिछले चार वर्षों से केमताटोली गांव के दीपक साहू के साथ प्रेम संबंध चल रहा था और वह उसी से शादी करना चाहती थी. लेकिन परिवार के दबाव में उसकी शादी युवक के साथ कर दी गयी. बताया जाता है कि 20 अप्रैल को महिला ने अपने प्रेमी दीपक को सिमडेगा बुलाया. जब दोनों मिल रहे थे, तभी महिला के पति और उसके परिवारवालों ने उन्हें देख लिया और दोनों को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद मामला बढ़ते हुए बसिया थाना पहुंचा. घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले, पति और ससुराल पक्ष सभी थाने पहुंचे. वहां घंटों तक हंगामा चला. अंततः आपसी सहमति से महिला को उसके प्रेमी दीपक साहू के साथ जाने की अनुमति दे दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola