ePaper

24 घंटे में संतोषजनक जवाब नहीं देने वालों पर होगी कार्रवाई : डीडीसी

Updated at : 06 May 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे में संतोषजनक जवाब नहीं देने वालों पर होगी कार्रवाई : डीडीसी

प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनुपस्थित मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

विज्ञापन

गुमला. लोकसभा चुनाव के निमित प्रशासनिक स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने वाले 50 से भी अधिक मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों से स्पष्टीकरण (कारण बताओ नोटिस) मांगा गया है. साथ ही 24 घंटे के अंतराल में स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है. जानकारी के अनुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों का लगातार विधानसभावार व पार्टीवार प्रशिक्षण कराया जा रहा है. इसमें कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों में देखा जा रहा है कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई मतदान पदाधिकारी व कर्मियों की अनुपस्थिति रही है. इसे देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी व कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. उपविकास आयुक्त ने बताया कि पिछले कई दिनों से लोकसभा चुनाव के निमित मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए जिले के अधिकारियों द्वारा लोकसभा वार व पार्टीवार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगातार कई पदाधिकारियों व कर्मियों की अनुपस्थिति देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों में इस प्रकार की लापरवाही व उदासीनता बर्दाश्त योग्य नहीं है. उन्होंने कहा कि वैसे कर्मी जो चुनावी कार्य में लापरवाही दिखा रहे हैं व प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं. उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी किये गये हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों की सेवा बर्खास्त भी की जा सकती है. उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य सभी पदाधिकारी व कर्मी निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से करें, अन्यथा उन पर भी कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola