ePaper

आछासं ने आदिवासी महारैली किया स्थगित

Updated at : 28 Oct 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
आछासं ने आदिवासी महारैली किया स्थगित

आछासं ने आदिवासी महारैली किया स्थगित

विज्ञापन

गुमला. ऑल झारखंड आदिवासी छात्र संघ जिला कमेटी गुमला की बैठक छात्र प्रमुख तरुण उरांव की अध्यक्षता में हुई. कुरमी जाति द्वारा की जा रही एसटी का दर्जा देने की मांग का आछासं ने विरोध किया. साथ ही फिलहाल में ऑल झारखंड आदिवासी छात्र संघ जिला कमेटी गुमला ने 31 अक्तूबर को आयोजित आदिवासी जनाक्रोश चेतावनी महारैली को स्थगित कर दिया है. आछासं के गुमला जिला प्रभारी अशोक कुमार भगत ने कहा है कि कुरमी जाति के लोग आदिवासी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. जिसका आदिवासी छात्र संघ पुरजोर विरोध करता है. भाजपा और आरएसएस के मुद्दों और एजेंडा तथा विचार से आदिवासी छात्र संघ का एजेंडा और विचार तालमेल नहीं खाता है. इसलिए आदिवासी छात्र संघ क्षेत्र परिभ्रमण करके 31 अक्तूबर 2025 को गुमला मुख्यालय में आदिवासी जन आक्रोश महारैली का घोषणा किया था. उस घोषणा को अपरिहार्य कारणों के चलते फिलहाल स्थगित करती है. आगे क्षेत्र भ्रमण करने से पता चला कि अभी गांव घर में धान की कटनी मिसनी शुरू हो गयी है. इसलिए आदिवासी छात्र संघ कटनी मिसनी के बाद पुनः आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी. मौके पर अमीन उरांव, भूषण उरांव, बिनोद उरांव, नंदन उरांव, चोटें उरांव, सुरेंद्र उरांव सहित कई लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola