सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत
बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के चिंगारी नवाटोली मोड़ के समीप करमटोली गांव निवासी करमचंद उरांव (22) की मौत सदर अस्पताल गुमला में इलाज के क्रम में हो गयी. शनिवार की सुबह गुमला पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों ने को सौंप दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को मृतक करमचंद उरांव अपनी बाइक से बनारी से बिशुनपुर लौटने के दौरान नवाटोली मोड़ के समीप सड़क किनारे स्थित बिजली की पोल से टकराने से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सीएचसी बिशुनपुर में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर गुमला दिया था. सदर अस्पताल गुमला में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
बाइक सवार का टूटा पैर
बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के हाई स्कूल मोड़ के समीप एक अज्ञात टेंपो ने करमटोली गांव निवासी सह बाइक सवार प्रेम उरांव (25) को धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार का पैर टूट गया.मादक पदार्थों की बिक्री की हुई जांच
डुमरी. डुमरी सीओ रामप्रवेश कुमार, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, थाना प्रभारी अनुज कुमार ने शुक्रवार की शाम को गुटखा, पान मसाले व मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर डुमरी के कई दुकानों में जांच अभियान चलाया. सीओ ने सभी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा गाइड लाइन जारी की गयी है. उसका पालन करें. किसी तरह के गुटखा, पान मसाले, गांजा समेत किसी प्रकार के तरल मादक पदार्थों की बिक्री न करें. बिक्री करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




