पेड़ से गिर कर युवक घायल, रेफर

पेड़ से गिर कर युवक घायल, रेफर
डुमरी. थाना क्षेत्र के करमदोन निवासी अशोक कुजूर (35) पेड़ से गिर कर घायल हो गया. घटना सोमवार की सुबह 10 बजे की है. परिजनों ने उसे आनन-फानन में सीएचसी डुमरी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की सुबह फुटकल पेड़ में फुटकल तोड़ने के लिए चढ़ा था, पैर फिसल जाने के कारण गिर कर घायल हो गया.
बाइक की टक्कर से बच्चा गंभीर, रेफर
बिशुनपुर. करमटोली के समीप बिशुनपुर समदरी मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से करमटोली निवासी राजू भगत का पुत्र श्रेयांश उरांव (3) घायल हो गया. परिजनों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी बिशुनपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से समदरी से बिशुनपुर की ओर आ रहा था. इस दौरान बच्चा अचानक सड़क पर आ गया, जिससे यह घटना घटी. चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा का बायां पैर टूट गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




