ePaper

हीरादह धाम में लगा मेला, रथ खींचने के लिए लगी होड़

Updated at : 14 Jan 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
हीरादह धाम में लगा मेला, रथ खींचने के लिए लगी होड़

हीरादह धाम में लगा मेला, रथ खींचने के लिए लगी होड़

विज्ञापन

रायडीह. मकर संक्रांति पर रायडीह प्रखंड के पर्यटन सह धार्मिक स्थल हीरादह धाम में बुधवार को पूर्णाहुति के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन संपन्न हुआ. इसके बाद भगवान श्री जगरनाथ, भाई बलराम व बहन सुभद्रा का रथ यात्रा निकाली गयी. इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु आस्था व भक्ति के साथ रथ यात्रा भ्रमण में शामिल हुए. मकर संक्रांति पर हीरादह धाम में श्रद्धालु अहले सुबह से ही शंख नदी में स्नान ध्यान कर हीरादह स्थित शिव मंदिर में पूजा कर मनोकामना मांगते दिखे. तिल, गुड़, चूड़ा, दही का प्रसाद ग्रहण किया. धार्मिक प्रवचन रामरेखा धाम के अध्यक्ष अखंडा दास महाराज मकर संक्रांति पर धार्मिक महत्व व मान्याताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला. रात्रि में स्थानीय व आमंत्रित कालाकारों द्वारा सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. दिन में पारंपरिक मेला का आयोजन हुआ, जिसमें खिलौने, मिठाई, श्रृंगार, मनोरंजन आदि की दुकानें लगायी गयी थी. हीरादह धाम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरसांग थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता व पुलिस जवान तैनात थे. मौके पर पालकोट राजा आनंद शाहदेव, पुनीत लाल, जगदीश सिंह, समिति अध्यक्ष सूरज सिंह, शंकर सिंह, जयराम सिंह, फलिंद्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, पुजार केदारनाथ मिश्रा, तीजू सिंह, सुदामा सिंह, गणेश सिंह, अमरनाथ सिंह, मोहन सिंह, सच्चिनंद पांडा, मुखिया तारामणी सोरेंग, उपमुखिया संजय सिंह, बिशु सोरेंग, लक्ष्मण सिंह, गुलाब उरांव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola