आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

Published at :31 May 2017 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

गुमला : बिशुनपुर थाना के नवाटोली सातो गांव की राजमुनी उरांव ने एसपी चंदन कुमार झा को ज्ञापन सौंपा है. इसमें उन्होंने कहा है कि उसके भाई रितुराज भगत के साथ गांव के ही चंद्रकेतु उरांव ने 26 अप्रैल 2017 को मारपीट की है. चंद्रकेतु ने मेरे भाई को पत्थर और लाठी से पीटा है. […]

विज्ञापन
गुमला : बिशुनपुर थाना के नवाटोली सातो गांव की राजमुनी उरांव ने एसपी चंदन कुमार झा को ज्ञापन सौंपा है. इसमें उन्होंने कहा है कि उसके भाई रितुराज भगत के साथ गांव के ही चंद्रकेतु उरांव ने 26 अप्रैल 2017 को मारपीट की है. चंद्रकेतु ने मेरे भाई को पत्थर और लाठी से पीटा है.
अधमरा करने के बाद उसका इलाज कराने भी नहीं दिया.
छह दिन तक गांव में ही नजरबंद करके रखा. किसी प्रकार तीन मई 2017 को रितुरात को गुमला अस्पताल लाये. स्थिति गंभीर होने पर रांची रेफर कर दिया. इस संबंध में जब बिशुनपुर थाना में केस दर्ज करने गया तो केस नहीं लिया गया. जबकि आरोपी चंद्रकेतु घर में पहुंच कर केस नहीं करने की धमकी दे रहा है. राजमुनी ने एसपी से गुहार लगायी है कि केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola