पॉलिथीन बंदी का चेंबर ने किया समर्थन

Published at :27 May 2017 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलिथीन बंदी का चेंबर ने किया समर्थन

सिमडेगा: आनंद भवन में चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मंगलवारी बंदी एवं पॉलिथीन बंदी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. पॉलिथीन बंदी का समर्थन करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि पॉलिथीन का उपयोग हानिकारक है. इसे पूर्णत: बंद कर देना चाहिए. निर्णय लिया गया […]

विज्ञापन
सिमडेगा: आनंद भवन में चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मंगलवारी बंदी एवं पॉलिथीन बंदी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. पॉलिथीन बंदी का समर्थन करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि पॉलिथीन का उपयोग हानिकारक है.

इसे पूर्णत: बंद कर देना चाहिए. निर्णय लिया गया कि प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे पॉलिथीन बंदी अभियान में सहयोग किया जायेगा. सभी दुकानदारों से अपील की गयी कि पॉलिथीन की बिक्री बंद करें. मंगलवारी बंदी पर कहा गया कि पर्व के अवसर पर मंगलवारी बंदी के कारण आम जनता को काफी परेशानी होती है. इसे देखते हुए विशेष कैलेंडर तैयार करने का निर्णय लिया गया. यह भी निर्णय लिया गया कि कैलेंडर के मुताबिक मंगलवार को दुकानें खुली रखने की सूचना अखबार के माध्यम से दुकानदारों एवं आम जनता को दी जायेगी.

बैठक में मुख्य रूप से शौकत अली,पप्पू अग्रवाल, कृष्णा प्रसाद, अमरनाथ बामलिया, कैलाश अग्रवाल, श्यामलाल शर्मा, सुहैब शाहिद, मनोज भवानी, अमित जैन, रामनिवास प्रसाद, शिव केसरी, प्रभात कुलुकेरिया, विनोद बंसल व पीआरओ संतोष सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola