झाड़ू पकड़ सफाई करने निकले डीसी व एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : दो दिवसीय गुमला जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को प्रशासन व आम जनता ने शहर में सफाई अभियान चलाया. डीसी श्रवण साय, एसपी चंदन कुमार झा व अन्य अधिकारियों ने झाड़ू से कचरा की सफाई की. लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की. वहीं 18 मई के कार्यक्रम में […]
विज्ञापन
गुमला : दो दिवसीय गुमला जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को प्रशासन व आम जनता ने शहर में सफाई अभियान चलाया. डीसी श्रवण साय, एसपी चंदन कुमार झा व अन्य अधिकारियों ने झाड़ू से कचरा की सफाई की. लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की.
वहीं 18 मई के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की गयी. नगर परिषद की उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें. डीसी श्रवण साय ने बताया कि सुबह 5.30 बजे से टोटो रोड में मिनी मैराथन होगा. टोटो से बालक वर्ग एवं खटवा नदी से बालिका वर्ग के लिए दौड़ हाेगी, जो परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंच कर समाप्त होगी. इसके अलावा कई और कार्यक्रम होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




