गर्भवती को पॉजिटिव की जगह नेगेटिव रिपोर्ट दी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2017 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

भरनो : प्रखंड की एक महिला को गर्भवती होने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नेगेटिव रिपोर्ट दी गयी. इसके बाद आम महिलाओं की तरह काम करने पर उसकी हालत गंभीर हो गयी. 12 मई को महिला के पति ने रांची में ले जाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाया, तब जाकर […]
विज्ञापन
भरनो : प्रखंड की एक महिला को गर्भवती होने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नेगेटिव रिपोर्ट दी गयी. इसके बाद आम महिलाओं की तरह काम करने पर उसकी हालत गंभीर हो गयी. 12 मई को महिला के पति ने रांची में ले जाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाया, तब जाकर उसे गर्भवती होने की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली. प्रखंड के नवाटोली गांव निवासी उक्त 19 वर्षीया महिला दो मई को स्वास्थ्य केंद्र भरनो में इलाज कराने आयी थी. दिखाने के बाद नर्स ने महिला की गर्भवती जांच कर नेगेटिव रिपोर्ट दी. इस संबंध में अस्पताल की नर्स पिंकी टोप्पो व अनिमा किंडो से पूछे जाने पर कहा कि प्रेगनेंसी कीट में रिपोर्ट नेगेटिव आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




