शौच के लिए घर से निकली लड़की को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

गुमला : सिसई थाने के र्बी लादा गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. लड़की शौच के लिए घर से निकली थी, तभी पांच युवकों ने उसका अगवा कर झाड़ियों के बीच ले गये और दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]
गुमला : सिसई थाने के र्बी लादा गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. लड़की शौच के लिए घर से निकली थी, तभी पांच युवकों ने उसका अगवा कर झाड़ियों के बीच ले गये और दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस आरोपित को पकड़ने गांव गयी थी. लेकिन, सभी गांव से फरार हैं. पीड़िता का परिवार गरीब व मजदूर है. माता-पिता ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगायी है. पीड़िता ने र्बी लादा गांव के विकास उरांव, बालेश्वर उरांव, बबलू उरांव, लेटेया उरांव व जीतराम उरांव को आरोपित किया है. उसने दर्ज केस में कहा है कि शनिवार रात को वह शौच के लिए घर से निकली थी, तभी पांचों आरोपित पहुंच गये और उसे जबरन उठाकर, डरा-धमका कर गांव से दूर पतयारी झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. बारी-बारी से दुष्कर्म करने के बाद लड़की को वहीं छोड़कर भाग गये. लड़की किसी तरह गांव पहुंची और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. इधर, रविवार को सिसई पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




