हिंदू जागरण मंच का अभ्यास वर्ग 19 से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई : हिंदू जागरण मंच द्वारा सीताराम साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में 19 से 21 मई तक अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया है. अभ्यास वर्ग में 22 जिलों के 200 कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे. अभ्यास वर्ग की तैयारी की समीक्षा को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री सुमन कुमार ने सिसई प्रखंड का दौरा किया. […]
विज्ञापन
सिसई : हिंदू जागरण मंच द्वारा सीताराम साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो में 19 से 21 मई तक अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया है. अभ्यास वर्ग में 22 जिलों के 200 कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे. अभ्यास वर्ग की तैयारी की समीक्षा को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री सुमन कुमार ने सिसई प्रखंड का दौरा किया. दौरे के क्रम में प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि तीन दिनी प्रांतीय अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक प्रभाकर भी हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम की जिम्मेवारी प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा को सौंपी गयी है. सहयोगी के रूप में प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय व विभागाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू रहेंगे.
व्यवस्था के लिए एचएम देवकुमार सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. प्रेस वार्ता में सुमन कुमार ने कहा कि हिंदू समाज का इतिहास गौरवशाली है. भारत की संस्कृति की छाप पूरे विश्व में है, जिसके कारण भारत को विश्व गुरु माना जाता है. लेकिन आज छल, फरेब व प्रलोभन के बल पर धर्मांतारण हो रहा है. जेहाद के नाम पर देश को कमजोर किया जा रहा है. घाटी में भारतीय सेना पर पत्थरबाजी का सिलसिला चल रहा है, जो निंदनीय है. सेना के बल पर देश सुरक्षित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




