संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

Published at :11 May 2017 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली गांव निवासी सरोज मिंज (34) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. जिस स्थिति में पुलिस ने शव को उसके घर से बरामद किया है, हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में […]

विज्ञापन
गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली गांव निवासी सरोज मिंज (34) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. जिस स्थिति में पुलिस ने शव को उसके घर से बरामद किया है, हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इस संबंध में पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चली गयी. सुबह मृत पायी गयी. थानेदार राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सीमा की नींद में ही मौत हो गयी है, जबकि वह पूरी तरह स्वस्थ थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इधर, सरोज की मौत के बाद उसके परिजन घर से भाग गये हैं. पोस्टमार्टम हाउस में भी परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था, इसलिए पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि उसकी हत्या हुई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola